Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/खगड़िया में फिर हथियार लहराते युवकों का फोटो हुआ वायरल, पुलिस दिखा रही सुस्ती - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 28, 2023

BIHAR NEWS/खगड़िया में फिर हथियार लहराते युवकों का फोटो हुआ वायरल, पुलिस दिखा रही सुस्ती

Kosi Live Khagriya/बिहार के खगड़िया में आज कल हथियार के साथ फोटो और वीडियो बनाना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का ट्रेंड बन गया है। ऐसे ही फोटो और वीडियो फिर तेजी से सोशल मीडिय पर वायरल हो रहे हैं।

इनमें युवक अवैध हथियार के साथ पोज देते दिख रहे हैं। एक फोटो में एक युवक अवैध हथियार को कॉक करते देखा जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, ये युवक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर गांव का रहने वाला आशीष पोदार है। दूसरे फोटो में वो हथियार को कमर में खोंस के पोज दे रहा है। एक फोटो में वह अपने दोस्तों के साथ खगड़िया जंक्शन पर अवैध हथियार के साथ दिख रहा है। वहीं, दूसरा युवक अपने चेहरे पर पिस्तौल रखे दिख रहा है। इस युवक का नाम अंशु कुमार है जो गंगोर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेला सिमरी पंचायत का रहने वाला है। हालांकि ये सभी फोटो कब और कहां के हैं, यह पता नहीं चल पाया है।

कुछ हफ्ते पहले भी छोटू कुमार नामक युवक और विधायक रामवृक्ष सदा के पुत्र रामानंदन सदा का हथियार लहराते फोटो वायरल हुआ था। इस पर अमर उजाला ने खबर भी प्रकाशित की थी। लेकिन मामले को लेकर पुलिस का रवैया उदासीन रहा था।