Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/पूर्व पंसस पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे:मंदिर जाने के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग, दूसरे के घर में छिपकर बचाई जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 3, 2021

SAHARSA/पूर्व पंसस पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे:मंदिर जाने के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग, दूसरे के घर में छिपकर बचाई जान


सहरसा के सोनबर्षा थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव में शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे पूर्व पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने तीन गोली फायरिंग की। फायरिंग में पूर्व पंसस बाल-बाल बच गए और एक घर में छुपकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर CCTV का फुटेज खंगाल रही है।

सोनवर्षा थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने कहा- "पूर्व पंसस पर हमले की शिकायत मिली है। घटनास्थल के पास स्थित मंदिर और एक दुकान में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। उसके आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।"

पूर्व पंचायत समिति सदस्य ललन कुमार यादव हर रोज की तरह सुबह चंडिका स्थान भगवती मंदिर जा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की बाइक से तीन लोग सामने से आकर आगे निकले। फिर तुरंत बाइक को बैक किया। उन्हें शक हुआ। तब तक उनमें से एक को हथियार निकालते देख वो जान बचाने के लिए गांव की ओर दौड़ लगा दिया। उन्हें भागता देख हमलावरों ने तीन गोलियां दागी। संयोगवश गोली उन्हें नहीं लगी। वो भागकर एक घर में घुस गए। इसके बाद परिजनों और थाने को सूचित किया।