सहरसा में अपराधियों ने गुरुवार रात सेवानिवृत सीडीपीओ के घर में डाका डालकर करीब 10 लाख के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान ले गए। अपराधी करीब आधे दर्जन की संख्या में थे। वारदात के वक़्त सेवानिवृत सीडीपीओ की पत्नी ज्योत्सना कुमारी घर में अकेली थी। बदमाशों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर करीब डेढ़ घंटे तक आराम से साफ करते रहे सामान।
गृहस्वामिनी ज्योत्सना कुमारी ने बताया कि उनके पति सेवानिवृत शिक्षक जय प्रकाश चौधरी घर पर नहीं थे। ऐसे में गुरुवार रात 2 बजे के करीब अपराधी घर में घुसे। अपराधी छह की संख्या में थे। उनमें से एक ने मुझे कमरे में बंद कर दिया और शोरगुल मचाने पर जान से मारने की दी। अपराधियों ने उनके दो लॉकर का ताला तोड़कर तीन सोने की चेन, एक झुमका, करीब सवा लाख नकद सहित करीब दस लाख का अन्य कीमती सामान ले गए हैं।
इन अपराधियों में से एक उनके ही मोहल्ले का शिवम कुमार था। जिसे उन्होंने पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल से अपने दामाद डॉ. अभिनव प्रकाश को सूचना दी। उसके बाद आकर उन्होंने उन्हें कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसडीपीओ संतोष कुमार और सदर थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने कहा कि एक अपराधी की पहचान हुई है। शेष की पहचान कर गिरफ्तार किया जायेगा।

