Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/ युवक की गोली मारकर हत्या:मचान पर सो रहे युवक को अपराधियों ने सिर में मारी गोली, परिजनों को लगा किसी ने पटाखा जलाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 19, 2021

MADHEPURA/ युवक की गोली मारकर हत्या:मचान पर सो रहे युवक को अपराधियों ने सिर में मारी गोली, परिजनों को लगा किसी ने पटाखा जलाया


मधेपुरा गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक किशोर की गोली मार हत्या कर दी। घटना जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत बिहारीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लालचंद की है। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर लालचंद वार्ड नंबर-1 निवासी फूलचंद महतो के पुत्र रिक्की चंद कुमार (18) के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि- "पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही। जल्द ही हत्या के कारणों का पता चलेगा।"

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रिक्की अपने पिता के साथ दरवाजे पर बने फूस की झोपड़ी में सो रहा था। रात करीब 12 से 1 के बीच अज्ञात अपराधियों ने झोपड़ी के टाट में छेद कर रिक्की पर गोली चला दी। गोली मृतक के सिर में लगी। गोली की आवाज पर पिता की नींद खुली। तब तक अपराधी वहां से भाग निकले थे। आसपास के लोगों और परिवार वालों को लगा कोई पटाखा जलाया। इसके बाद परिजनों ने घायलअवस्था में घायल रिक्की को बिहारीगंज PHC ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद अस्पताल पहुंची बिहारीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रिक्की बेंगलुरु मेट्रो में मजदूरी का काम करता था। दुर्गा पूजा के समय वह अपने घर लक्ष्मीपुर आया था। इसके बाद चुनाव के कारण गांव में ही था। इस दौरान गांव की राजनीति में भी सक्रिय था। वह खुद तो उम्मीदवार नहीं था लेकिन चुनाव प्रचार में सक्रिय था। परिजनों ने बताया कि रिक्की की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।