दरभंगा। कमतौल थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। रिश्ते में चाचा लगने वाले शख्स ने भतीजी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो के सहारे निरंतर शोषण करता रहा। मामले को लेकर पीडि़ता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पीडि़ता ने कहा है कि उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। दादा कोलकाता में रहते हैं। घर पर दादी के साथ रहती थी। 26 नवंबर 2020 को उनकी दादी शहर गई। इसका फायदा उठाकर रिश्ते में चाचा लगने वाले व पड़ोसी प्रज्जवल कुमार मिश्र घर में प्रवेश कर गया। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बना लिया। इंटरनेट पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उसका शोषण करता रहा।
गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात कर दिया। इस बीच पीडि़ता की शादी तय होने की सूचना आरोपित बौखला गया। रिश्ता तोड़वा दिया। गांव के कई लड़कों के मोबाइल पर वीडियो शेयर कर दिया। मोबाइल पर धमकी दिया। कहा- दूसरे से शादी नहीं होने देंगे। बदनाम कर देंगे। अपने व्हाटसएप पर स्टेटस लगा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शहर के हसनचक में शनिवार को हुई चाकूबाजी की घटना में चार गिरफ्तार
दरभंगा : नगर थानाक्षेत्र के हसनचक मोहल्ला शनिवार को हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक पक्ष से अनिल साह, उनके दो पुत्र अनुराग साह व आशुतोष साह और दूसरे पक्ष से सुनील साह शामिल है। अनिल और सुनील दोनों सहोदर भाई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाईयों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इस बीच शनिवार को मारपीट हो गई। इसमें सुनील साह के पुत्र के उपर चाकू से प्रहारकर जख्मी कर दिया। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
