Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/सहरसा में बच्‍चों के विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीट कर 19 साल के युवक को मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 2, 2021

SAHARSA NEWS/सहरसा में बच्‍चों के विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीट कर 19 साल के युवक को मार डाला


सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के समारी भरना में बच्चों को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे समारी भरना निवासी सत्यनारण सादा के पुत्र 19 वर्षीय पुत्र अजय सादा की हत्या सिर पर लाठी से प्रहार कर दी गई। इससे मौके पर ही मौत हो गई।

अजय की मां ने थाने में दर्ज कराई एफआइआर

इस मामले में मृतक की मां नीलम देवी ने बताया कि पड़ोसी अशोक सादा द्वारा उनके बेटे के सिर पर लाठी से प्रहार किया गया था। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस मामले में आरोपी के परिवार के अन्य ग्यारह सदस्य भी झगड़ा के दौरान लाठी चलाने में शामिल थे। मृतक की मां के बयान पर महिषी थाना पुलिस द्वारा घटना में शामिल अशोक सादा ,भूषण उर्फ भुखन सादा एवं रविना देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपितों की गिरफतारी के लिए चल रही छापेमारी


शेष की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। वहीं मामले में ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही एक बच्चा महिलाओं के साथ बहियार चला गया था।जिसको महिलाएं देख नहीं सकी और उस बच्चा को भूषण सादा अपने साथ गांव वापस लेकर आ गया था।बच्चे के स्वजनों द्वारा इसी बात को लेकर लाने वाले के साथ गाली गलौज की जाने लगी। जिसको शांत करने पहुंचे युवक के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

गांव में तनाव का माहौल, बोलने से बच रहे लोग


महिषी थाना क्षेत्र के समारी भरना में बच्चों को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में युवक की हत्‍या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। कोई भी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है मामले की जांच की जा रही है। पीडि़त पक्ष की ओर से एफआइआर दर्ज करा दी गई है।