Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/बेखौफ अपराधी:लूटपाट में सिर्फ 150 रुपए ही मिले तो नाराज बदमाशों ने युवक को मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 30, 2021

SAHARSA/बेखौफ अपराधी:लूटपाट में सिर्फ 150 रुपए ही मिले तो नाराज बदमाशों ने युवक को मारी गोली


सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी मोड़ के निकट लूटपाट के दौरान 150 से रुपए से ज्यादा नहीं मिले तो लुटेरों ने बाइक सवार को गोली मार दी। पीड़ित की पहचान दरभंगा निवासी व राज केशरी कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत रंजन ठाकुर के रूप में हुई है। रंजन को गोली कंधे लगी जिसके बाद वे सड़क किनारे गंभीर स्थिति में गिर गए। सड़क से गुजर रहे लोगों की जब उनपर नजर पड़ी तो उन्हें रिफ्यूजी चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रंजन का बयान लिया। घायल पीड़ित ने बताया कि वे बलवा हाट ओपी क्षेत्र में बन रहे एनएच सड़क के संवेदक राज केशरी कंस्ट्रक्शन कंपनी में वे कार्यरत है। शुक्रवार को वे अपने मित्र को ट्रेन पकड़वाने सहरसा रेलवे स्टेशन आए थे। जिन्हें ट्रेन में बैठा कर वापस बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे कहरा कुटी से आगे पोखर के निकट पहुंचे। तभी एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद लूटेरे उनकी बाइक को ओवरटेक कर एक अपराधी उनके ऊपर हथियार तान दिया। फिर दूसरा लुटेरे ने उनकी तलाशी ली। मोबाइल और पॉकेट में रखे 150 रुपए लूट लिए। फिर उनके पास मात्र 150 रुपए ही होने की बात पर लुटेरे गुस्से में आए। जिसके बाद उन्हें गोली मार दी और बरियाही की ओर फरार हो गया। उनका इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. भुवन सिंह की माने तो गोली कंधे के पास लगी है। मरीज स्टेबल है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एसबी सिन्हा की माने तो छिनतई के दौरान गोली मारी गई है। बयान लिया जा रहा है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।