Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/दर्दनाक:खदेड़कर युवक के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 30, 2021

SAHARSA NEWS/दर्दनाक:खदेड़कर युवक के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली


सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, कैलू यादव चौक पर शुक्रवार की देर शाम जमीन विवाद में खदेड़ कर विजेंद्र यादव के पुत्र सूरज यादव को चार नामित सहित अन्य लोगों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली पीड़ित के प्राइवेट पार्ट्स पर लगी। जिससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। गोली मार आरोपी फरार हो गए। युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा। गोलीबारी की घटना के प्रत्यक्षदर्शी व स्थानीय वार्ड नंबर 12 निवासी कलानंद झा ने कहा सूरज बाइक से कहीं जा रहा था। कैलू चौक पर राजेंद्र यादव, विपिन यादव, सुमन यादव सहित कई अन्य अज्ञातों ने उसे खदेड़ना शुरू किया। ऐसे में युवक बाइक से उतर कर पैदल ही भागने लगा। जिसके बाद राजेंद्र यादव ने गोली चलाई। जो प्राइवेट पार्ट पर लगी। चंदर यादव, राजेंद्र यादव, विपिन यादव, सुमन यादव से सूरज का जमीन विवाद चल रहा था। जिसमें सूरज यादव को निशाना बनाया गया है। सदर डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में गोलीबारी हुई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।