Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:सोशल मीडिया पर अलविदा कह वकील के एकलौते पुत्र ने सिर में गोली मार की आत्महत्या,प्रेमिका की शादी को लेकर था परेशान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 22, 2021

SAHARSA NEWS:सोशल मीडिया पर अलविदा कह वकील के एकलौते पुत्र ने सिर में गोली मार की आत्महत्या,प्रेमिका की शादी को लेकर था परेशान



पुत्र की मौत पर बदहवास रोती-बिलखती मां।

पूरब बाजार वार्ड-30 की घटना, मौके से अवैध पिस्टल व खोखा हुआ बरामद

21 वर्षीय प्रणव चौधरी उर्फ गोलू ने व्हाट्सएप स्टेटस रविवार को लगाया गया था। जिसमें उसने अपने प्रमिका को अलविदा कहा था। जिसके बाद बाद वह बुरी तरह हतोत्साहित हो गया। देर शाम गोलू की झड़प प्रेमिका के भाई से भी हुई थी। दोनों में काफी बहस हुई थी। इसके बाद देर रात 2 बजे तक बिना खाए अपने कमरे में मोबाइल को देखता रहा। फिर अचानक उसने घर में रखे अवैध पिस्टल से सिर में गोली मार ली।
गोली की आवाज से बगल के कमरे में सोए उनके माता-पिता जगे। लेकिन जब तक वे लोग उन तक पहुंचते तब-तक प्रणव उर्फ गोलू की मौत हो चुकी थी। बिस्तर पर उसकी अवैध पिस्टल भी गिरी थी। साथ ही पिस्टल में लगे दो कारतूस भी जस का तस पड़ा था। पलंग के नीचे गोली का खोखा भी गिरा हुआ। बदहवास माता-पिता ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी और फिर पुलिस को भी जानकारी दी गई।
देर रात ही पुलिस मौके ए वारदात पर पहुंची और अवैध पिस्टल व खोखा बरामद कर लिया। पिस्टल में अटकी दोनों कारतूस को भी जब्त किया। फिर युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं इकलौते पुत्र के गम में बदहवास मां-पिता किसी भी कारण को बताने से खुद को असहज महसूस कर रहे थे। ना तो उनके मुंह से बोल ही फूट रहे थे और ना ही वे कुछ बता पा रहे थे। इकलौते बेटे के गम में मां को बार-बार बेहोशी आ रही थी।
कुछ भी पूछने पर उनके परिजन उनकी हालात की दुहाई देकर कुछ नहीं पूछने की गुहार लगा रहे थे। उक्त घटना सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार , वार्ड 30 निवासी एवं व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता आशीष कुमार चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र प्रणव कुमार चौधरी उर्फ गोलू चौधरी के साथ घटी जो मूलत: सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के खजूरी गांव का रहने वाला था।
घटना का कारण परिजनों ने बताने से इंकार किया है, पर व्हाट्सएप स्टेटस को देख प्रेम-प्रसंग की कही जा रही बा त।
माता-पिता गोलू से दुखी रहा करते थे
परिजनों ने हालांकि घटना का कोई भी कारण बताने से इनकार किया। अगर सूत्रों की मानें व मृतक के मोबाइल के स्टेटस को अगर देखें तो स्पष्ट है कि मृतक का अपने ही मोहल्ले के किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग था। जिसकी शादी हाल फिलहाल में ही कहीं और तय हो गई थी। ऐसे में प्रेमिका की शादी तय होने से वे तनाव में था। जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली है। प्रणब के व्यवहार से उनके माता-पिता काफी दुखी रहा करते थे।
कुछ दिन पूर्व मोटी रकम दे खरीदा था अवैध पिस्टल
पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पूर्व ही मोटी रकम देकर उसने हथियार के सौदागर से अवैध पिस्टल की खरीद की थी। लेकिन उक्त पिस्टल का मृतक ने कोई दुरुपयोग कभी नहीं किया था। हालांकि उक्त पिस्टल उसने क्यों खरीदी थी। इसका भी कारण अब जाकर स्पष्ट हो पाया है। मौत से पूर्व उसने मोबाइल पर ही सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
यूडी केस दर्ज किया गया
युवक ने अवैध हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मौके वारदात से 7.62 एमएम की एक अवैध पिस्टल बरामद किया गया है। वहीं पिस्टल में लगे दो कारतूस और खोखा भी बरामद हुआ है। युवक ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। यूडी केस दर्ज किया जाएगा। - राजमणि, सदर थाना अध्यक्ष