Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/बांस के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की जताई आशंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 21, 2021

SAHARSA NEWS/बांस के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की जताई आशंका


सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर छह गंगा प्रसाद गांव के समीप कब्रिस्तान के पीछे मो. हारूण के बांसबाड़ी बांस के पेड़ से लटका एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर यहां लाकर बांस के पेड़ में टांग दिया है। वैसे, युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर बख्तियारपुर थाना से पहुंचे अनि मुज्जमिल खान ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह गांव के लोगों खेत की ओर जा रहे थे। लोगों की नजर बांस के पेड़ पर लटकी शव पर पड़ी तो अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। आसपास के ग्रामीण जुट गये लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक ब्लू जिस और काला टीसर्ट पहने हुआ है। आशंका जताई जा रही हैं कि युवक की हत्या कर बांस से लटका दिया गया। हालांकि इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगा।