Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS DESK/बिहार आ रही कई बड़ी कंपनियां, यहां लगेगी फैक्ट्रियां - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 18, 2021

BIHAR NEWS DESK/बिहार आ रही कई बड़ी कंपनियां, यहां लगेगी फैक्ट्रियां


न्यूज डेस्क पटना: कोरोना महामारी के इस दौर में दुनिया की कई बड़ी कंपनियां बिहार आ रही हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। कुछ कंपनियों को बिहार के बेगूसराय और मुजफ्फरपुर जिले में जमीन उपलब्ध कराया जा रहा हैं तो कुछ कंपनियां पटना जिले में जमीन की तलाश कर रही हैं।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने जानकारी देते हुए कहा है की बिहार में नई सरकार बनने के बाद करीब 10 हजार करोड़ से ऊपर के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इनमें से 6906 करोड़ के प्रस्ताव इथेनॉल से संबंधित हैं।

उन्होंने कहा है की बिहार में उद्योग विभाग बहुत जल्द टेक्सटाइल और लेदर नीति लेकर आएगा।
जिससे यहां निवेश के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही साथ कई जिलों में फैक्ट्रियां भी लगेगी। जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार इसको लेकर पूरी तैयारी कर रही हैं।

शाहनवाज हुसैन ने कुछ दिन पहले समस्तीपुर, भागलपुर जिले में भी इथेनॉल यूनिट स्थापित करने की बात कहीं थी। उन्होंने कहा था की इन जिलों में इथेनॉल यूनिट स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही हैं। बहुत जल्द काम भी शुरू हो जायेगा।