न्यूज डेस्क पटना: बिहार में रहने वाले लोगों को नीतीश सरकार एक और बड़ा तोहफा देने जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहारवासी अब घर बैठे ही जमीन का नक्शा और खतियान समेत 26 प्रकार दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। क्यों की सरकार इन दस्तावेजों को डिजिटल करने जा रही हैं।
खबर के अनुसार बिहार सरकार की इस नई व्यवस्था के तहत राज्य के सभी अंचलों में रिकॉर्ड रूम तैयार किया जा रहा हैं। साथ ही साथ खतियान, नक्शा और रजिस्टर टू समेत जमीन से जुड़े 26 प्रकार के डाक्यूमेंट डिजिटल फॉर्म में अपडेट किये जा रहे हैं।
इन कामों में लगे अधिकारियों की मानें तो बहुत जल्द इन सभी कागजातों को वेबसाइट पोर्टल पर अपडेट कर दिया जायेगा।
लोग घर बैठे जमीन का नक्शा, खतियान, केवाला सहित कई प्रकार के कागजात ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें की सभी जिलों में अपर कलेक्टर को रिकॉर्ड रूम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिकॉड रूप में कर्मचारी तेजी के साथ काम कर रहें हैं। बहुत जल्द सभी कागजातों को डिजिटल फॉर्मेट में अपडेट कर दिया जायेगा। लोगों को किसी भी प्रकार के कागजात के लिए कहीं जानें की जरुरत नहीं पड़ेगी।
