PATNA न्यूज डेस्क: बिहार में उद्योग लगाने तथा बिजनेस करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए सीएम नीतीश कुमार आज उद्यमी योजना की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। बिहार के युवा इस योजना का लाभ लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकता हैं।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज उद्योग विभाग की युवा और महिला उद्यमी योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इसके लिए एक वेबसाइट पोर्टल भी तैयार किया गया हैं। जिस पोर्टल पर जा कर युवा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
बता दें की उद्यमी योजना का लाभ उठाने के लिए आपको udyami.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर आपको उद्यमी योजना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त होगी।
साथ ही साथ आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन भी कर सकेंगे।
कितना मिलेगा अनुदान : मिली जानकारी के अनुसार नया उद्यम शुरू करने के लिए बिहार सरकार 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देगी। जिसमे पांच लाख का अनुदान मिलेगा। जबकि शेष पांच लाख पर महिलाओं को बिना ब्याज के और सामान्य व ओबीसी वर्ग के लोगों को सिर्फ एक प्रतिशत की ब्याज पर आर्थिक सहायता मिलेगी।
