Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:ससुराल से लौट रहे मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 16, 2021

SAHARSA NEWS:ससुराल से लौट रहे मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को मारी गोली

SAHARSA NEWS:ससुराल से लौट रहे मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को मारी गोली
सहरसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनवर्षा-अतलखा मुख्य मार्ग पर लदारी पुल के समीप 25 वर्षीय युवक एमआर रमन कुमार को अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर जख्मी के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया जिसके बाद घायल युवक को इलाज हेतु पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा घायल की स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले के बंफर चौक निवासी विनोद साह का 25 वर्षीय पुत्र रमन कुमार सफेद रंग की टीवीएस अपाचे बाइक बीआर 19 के 4895 पर सवार होकर अपने ससुराल रखौता से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लदारी पुल के समीप अज्ञात बदमाशों ने रमन कुमार के ऊपर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने पैर के ऊपर लगी। हालांकि पहने कपड़े और मौजे में एक गोली फंसी रह गई। गोली की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने बताया कि पीड़ित युवक को इलाज हेतु पीएचसी भेजा गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की छानबीन की जा रही है।