Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME NEWS:बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पूरे परिवार पर उड़ेला एसिड, माता-पिता भाई सहित छह झुलसे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 16, 2021

BIHAR CRIME NEWS:बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पूरे परिवार पर उड़ेला एसिड, माता-पिता भाई सहित छह झुलसे


बरौनी (बेगूसराय), कोशी लाइव न्‍यूज नेटवर्क। जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के स्‍टेशन रोड में एक गरीब परिवार जब बेटी से छेड़खानी की शिकायत करने गया तो आरोपित ने पूरे परिवार पर एसिड़ फेंक दिया। दोनों पक्षों में मारपीअ भी हुई। इसमें लड़की के माता-पिता और भाई सहित आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं। एसिड फेंकने में आरोपित खुद भी जल गया है। झुलसे लोगों में एक की हालत गंभीर जबकि चार आंशिक रूप से झुलसे बताए जाते हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर भर्ती कराया है।

गाली-गलौज करते हुए उड़ेल दिया एसिड

पीडि़त पक्ष ने बताया कि हमलोग गरीब हैं। बेटी सिलाई सीखने जाती है तब रास्‍ते में कुछ मनचले छेड़खानी कर परेशान करते हैं। यह रोज-रोज की बात है। जब बेटी ने यह बात बताई तो हमलोग स्वर्ण व्यवसायी गोलू कुमार की दुकान पर अपनी पुत्री से छेडख़ानी की शिकायत करने गए थे। उनसे कहने गए थे कि हम गरीब हैं, हमारी बेटी को परेशान मत कीजिए। इसपर आरोपी गाली-गलौज करते हुए अपनी दुकान में रखा एसिड ले आया और हमलोगों पर फेंक दिया। आरोपी और उसके साथियों ने हमसे मारपीट भी की। इसी दौरान एसिड की छीना झपटी में स्वर्ण व्यवसायी का चेहरा भी एसिड से झुलस गया। घायलों में गोलू की हालत गंभीर बनी हुई है। एसिड अटैक की सूचना मिलते ही तेघड़ा पुलिस ने सभी घायलों का इलाज कराया है।


कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में तेघड़ा थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटना में दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए हैं। घटना का कारणों की पड़ताल के लिए पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोग घटना का कारण छेडख़ानी व भूमि विवाद बता रहे हैं। घटना के कारणों का खुलासा पीडि़त पक्ष के आवेदन व फर्द बयान के आधार पर होगा।