Kosi Live-कोशी लाइव NEWS DESK:शराब पीकर फ्लाइट की सीट पर किया पेशाब, मास्क उतारकर मचाया हंगामा, जेल में बिताने पड़ेंगे 20 साल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 16, 2021

NEWS DESK:शराब पीकर फ्लाइट की सीट पर किया पेशाब, मास्क उतारकर मचाया हंगामा, जेल में बिताने पड़ेंगे 20 साल


कोरोनावायरस का खतरा अभी टला नहीं है. इससे बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है. पर बहुत से लोगों ने लापरवाही दिखाते हुए मास्क से दूरी बनाना शुरू कर दिया है. इस तरह के एक उदाहरण में कोलोराडो के एक शख्स ने ना केवल फेस मास्क पहनने से इनकार कर दिया, बल्कि अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट को भी बाधित कर दिया.

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, डेनवर के अमेरिकी जिला अदालत में दायर एक एफीडेविट के अनुसार, एफबीआई ने 24 साल के लैंडन ग्रायर को गिरफ्तार किया क्योंकि उन्होंने फ्लाइट की सीट पर पेशाब कर दिया था. ग्रायर ने बार-बार फ्लाइट अटेंडेंट के अनुरोध को नजरअंदाज किया जब उसने ग्रायर को मास्क लगाने के लिए कहा.