prince kr.Raj
नेहरू युवा केंद्र मधेपुरा के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व एनवाईसी अंकेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष सचिव अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
शंकरपुर प्रखंड के नेहरू युवा केंद्र के युवक युवक- युवतियां प्रतिभागियों को नशा मुक्ति के संबंध में प्रेरित करते हुए का कही कि आज युवा ज्यादातर लोग नशा के शिकार हो गए हैं। जिसे समाज में बहुत ही दयनीय स्थिति का माहौल बन रहा है तथा युवाओं को अपने स्वस्थ्य के प्रतिगंभीर होना चाहिए महिला सशक्तिकरण से जुड़े सामाजिक आर्थिक राजनीतिक और कानूनी मुद्दों पर संवेदनशीलता के बारे में जानकारी दी गई तथा युवक-युवतियों को स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य विज्ञान के अध्याय है। हर युवक-युवतियों को स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कही।
मौके पर रजनीश कुमार,सतीश कुमार,पूजा कुमारी,रिंकू कुमारी,नितिन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
