prince kr.Raj
दिनांक 17-03-2021 को हरिहर साहामहाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में 12:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता दिवस मनाया गया । समय 1:00 बजे से थाना चौक से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई रैली का शुभारंभ भूमि सुधार समाहर्ता ने हरी झंडी दिखाकर की ।भूमि सुधार समाहर्ता एवं का एवं कालेज के प्रधानाचार्य डॉ रामनरेश सिंह को सम्मानित भी किया गया । यह रैली थाना चौक से होते हुए चौसा चौक फुलौत चौक कॉलेज चौक होते हुए महाविद्यालय में जाकर संपन्न हुई। रैली में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता संबंधी नारे भी लगाए एवं वाहन चालकों को सुरक्षा के नियमों से अवगत भी कराया। रैली में छात्र छात्राओं के साथ प्रोफेसर शंभू प्रसाद सिंह, प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, प्रोफेसर अजय कुमार,प्रोफेसर अरुण कुमार व,कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर सरवर मेहंदी,प्रोफेसर अमित कुमार मिश्रा,प्रोफेसर शकीब उर रहमान ,डॉ सुधा कुमारी के साथ-साथ शिक्षकेतर कर्मी भी शामिल रहे ।इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने कालेज प्रांगण की सफाई भी की ।रैली में छात्र नेता आदेश प्रताप सिंह ,जलालुद्दीन तथा फरीदा खातून ने सक्रिय भूमिका निभाई।
