Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में घर बैठे बनाये ड्राइविंग लाइसेंस, ये है पूरी प्रक्रिया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 17, 2021

बिहार में घर बैठे बनाये ड्राइविंग लाइसेंस, ये है पूरी प्रक्रिया


न्यूज डेस्क: बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अब कोई भी व्यक्ति बिहार में घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बना सकता हैं। उसे लाइसेंस के लिए अब किसी ऑफिस के चक्कर लगाने नहीं होंगे।

बिहार में घर बैठे बनाये ड्राइविंग लाइसेंस, ये है पूरी प्रक्रिया

1 .सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट https://parivahan.gov.in/sarathiservice/sarathiHomePublic.do पर विजिट करें।

2 .इस वेबसाइट पर जाने के बाद आप अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें।

3 .अब आप नए पेज पर जरूरत के मुताबिक लर्निंग या ड्राइविंग लाइसेंस सेलेक्ट करें।

4 .इसके बाद अगले स्टेप के बारे में इंस्ट्रशन पढ़कर पेज को कंटीन्यू करें।

5 .आपसे जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसे सही-सही भरकर सब्मिट करें। आवेदन सम्पूर्ण होने पर आवेदन संख्या नोट कर लें।

6 .अब आप अपने अनुसार तारीख लेकर फिजिकल ड्राइविंग टेस्‍ट देने के लिए जाएं। यहां आपसे टेस्ट लिया जायेगा। इसमें पास होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस जारी होगा।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दस्तावेज: पैन कार्ड वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, बिजली या संचार का बिल. पासपोर्ट या हाईस्कूल / 10 वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट होनी चाहिए।