Kosi Live-कोशी लाइव बिहार के किशनगंज में दारू के लिए पिता ने नवजात को भी नहीं छोड़ा, पारिवारिक रिश्‍ता किया शर्मसार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 23, 2021

बिहार के किशनगंज में दारू के लिए पिता ने नवजात को भी नहीं छोड़ा, पारिवारिक रिश्‍ता किया शर्मसार

बिहार के किशनगंज में दारू के लिए पिता ने नवजात को भी नहीं छोड़ा, पारिवारिक रिश्‍ता किया शर्मसार

किशनगंज। नशे की पूर्ति के लिए एक पिता द्वारा अपने सात माह के बच्चे को बेच देने का सनसनीखेज मामला टाउन थाना के खगड़ा मेल माठ में सामने आया है। युवक के मौसी के घर पहुंचने पर मामला उजागर हुआ। मौसी ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ लग गई। लोगों के समक्ष मौसी ने बच्चे के पिता पर नशे की पूर्ति के लिए उसे बेच देने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। वहीं माता-पिता एक-दूसरे पर ही बच्चे को गायब करने पर आरोप लगाते रहे। स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों की एक टीम सिलीगुड़ी भी गई है। देर शाम तक पीडि़त पक्ष के द्वारा मामले की शिकायत पुलिस या चाइल्ड लाइन में नहीं की गई थी।

Ads by Jagran.TV

माछमारा का एक युवक और महिला बच्चे को ले गई है साथ

स्थानीय लोगों के अनुसार खगड़ा मेला माठ निवासी जलाल और उसकी पत्नी कचरा बीन कर अपना और अपने चार बच्चों का भरण-पोषण करते हैं। प्लास्टिक से बने घर में रहते हैं। लोगों की मानें तो जलाल स्मैक का सेवन करता है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति काफी चरमरा गई है। इस बीच माछमारा निवासी एक युवक उसके घर आने-जाने लगा। युवक ने जलाल को मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर सात माह के उसके बेटे को बेचने के लिए राजी कर लिया। बच्चे को ले जाने के लिए रविवार की शाम युवक एक महिला के साथ पहुंचा। आसपड़ोस के लोगों को इसकी भनक लगते ही विरोध शुरू हो गया। उस वक्त मामला शांत हो गया। लेकिन, सोमवार की अल सुबह दोनों बच्चे को लेकर फरार हो गए। शाम में जब बच्चे की मौसी उसके घर पहुंची तो उसे न देख खोजबीन करने लगी। तब यह भेद खुला। इस संबंध में एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।