Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:उपेंद्र कुशवाहा को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष बनाये जाने पर नेताओं ने बधाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 16, 2021

SAHARSA:उपेंद्र कुशवाहा को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष बनाये जाने पर नेताओं ने बधाई

SAHARSA NEWS:उपेंद्र कुशवाहा को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष बनाये जाने पर नेताओं ने बधाई
उपेंद्र कुशवाहा को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष बनाये जाने पर नेताओं ने बधाई

सहरसा, 16 मार्च 2021 : रालोपसा के जदयू में विलय के बाद उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष बनाये जाने पर सहरसा में नेताओं में हर्ष का माहौल है। इस क्रम में पूर्व रालोसपा जिला अध्‍यक्ष सह मुखिया वीरगांव शिवेन्द्र कुमार जीशु, पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह महिषी प्रमुख बैजनाथ कुमार विमल, सौरभ वत्स, शंकर कुमार,CM झा, सलामत राईन, गणेश चौपाल, सोनू सुमन, नीरज कुमार, गोलू जयसवाल, अंकित आर्या, बमबम कुमार,रमेश साह, मझरुद्दीन खान, अमजद खान, बिपिन पासवान श्याम पोद्दार,मकेश्वर कुमर,बिपिन रजक,ने उपेंद्र कुशवाहा को बधाई एंव शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जीशु ने कहा कि माननिय मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जी और उपेंद्र कुश्‍वाहा जी का साथ आना वक्‍त की पुकार है। दोनों के साथ आ जाने से अब बिहार में 'सामाजिक न्याय के साथ विकास' की धार और तेज होगी। साथ ही उन्‍हें संसदीय बोर्ड का अध्‍यक्ष बनाये जाने के बाद जदयू को और मजबूती मिलेगी। इसके लिए हम माननिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आभार व्‍यक्‍त करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि दोनों संगठन के मिलने से पार्टी जमीनी स्तर पर काफी मजबूत होगा। अब हम सभी मिलकर माननिय मुख्यमंत्री जी के योजना को धरातल तक ले जायेंगे, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्‍यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही हम सभी हर घर घर जा कर सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों को भी आम जनता तक पहुंचाने काम करेंगे।