Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में नौकरी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर, सरकार ने किया ऐलान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 4, 2021

बिहार में नौकरी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर, सरकार ने किया ऐलान

कोशी लाइव डेस्क/
न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी कर रही महिलाओं के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया हैं। जिससे महिलाओं में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। इस ऐलान से राज्य में नौकरी कर रहे महिलाओं को काफी फायदा होगा तथा इससे उनकी परेशानी भी दूर होगी।

बिहार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राज्य के सभी जिलों में नौकरी कर रही कामकाजी महिलाओं के लिए सरकारी हॉस्टल बनाये जाएंगे। इसमें कामकाज करने वाली महिलाओं को रहने के लिए दिया जायेगा।

यह सुबिधा सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रही सभी महिलाओं को दिया जायेगा। इससे महिलाओं को अब राज्य के किसी भी शहर में नौकरी करने में कोई परेशानी नहीं होगी और उन्हें आसानी से आवास भी उपलब्ध हो जायेगा।

बता दें की पटना सहित सभी जिलों में महिला छात्रावास खोले जायेंगे। इसके लिए राज्य के सभी जिलों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। खबर के मुताबिक छात्रावास का संचालन किसी संस्था या एजेंसी के द्वारा किया जायेगा। एक छात्रावास में करीब 50 महिलाओं को रहने की व्यवस्था की जाएगी।