Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/शादी के चार दिन बाद ही भांजे पर फिदा हुई मामी, फिर दोनों हुए फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 19, 2021

BIHAR NEWS/शादी के चार दिन बाद ही भांजे पर फिदा हुई मामी, फिर दोनों हुए फरार

BIHAR NEWS/शादी के चार दिन बाद ही भांजे पर फिदा हुई मामी, फिर दोनों हुए फरार
कहते हैं कि प्यार और जंग में सब जायज होता है। प्यार में डूबे व्यक्ति को न तो नाते-रिश्ते दिखते हैं और न ही समाज की मर्यादा। ऐसा ही एक मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है। यहां शादी के चार दिन बाद ही एक मामी अपने भांजे पर फिदा हो गई। इसके बाद मामा की गैरमौजूदगी में भांजा अपनी मामी को लेकर फरार हो गया।

यह घटना मांझा थाना क्षेत्र की है। इस मामले को लेकर मामा ने अपने भांजे सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत महिला और उसके भांजे की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार मांझा थाने के सुरवनिया गांव के राकेश शर्मा की 22 फरवरी 2021 को थावे थाने के हरपुर गांव के उपेंद्र शर्मा की बेटी पिंकी कुमारी संग शादी हुई थी।


शादी के बाद बरौली निवासी भांजा विवेकानंद शर्मा अपने चार साथियों के साथ उनके घर आने-जाने लगा। वहीं शर्मा अपनी पत्नी को घर छोड़कर हार्डवेयर की दुकान में चले जाते थे। इस दौरान भांजे ने अपनी मामी को प्यार के जाल में फंसाया और शादी के चार दिन बाद ही उसे लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने इसे लेकर भांजे और उसके परिजनों से शिकायत की।

शादी के बाद रोज आता था घर

थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव निवासी राकेश शर्मा की शादी थावे थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी एक युवती के साथ 22 फरवरी को हुई । शादी के बाद राकेश शर्मा का भांजा बरौली थाने का विवेकानंद शर्मा उनके घर अपने अन्य साथियों के साथ आने जाने लगा । राकेश शर्मा प्रतिदिन अपनी हार्डवेयर की दुकान चले जाते थे । ऐसा ही एक मौके पाकर शादी के चार दिन बाद ही अपनी मामी का भांजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया।

पत्‍नी की तलाश में भटकते रहे

पत्नी का अपहरण होने के बाद जब राकेश शर्मा ने अपने भांजे के घर वालों से शिकायत किया तो उनके साथ गाली गलौज किया गया। परेशान राकेश शर्मा अपने पत्नी की काफी दिनों तक तलाश करते रहे। लेकिन पत्नी के बारे में पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने अपने भांजे विवेकानंद शर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ अपनी पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि  प्राथमिकी दर्ज कर अपह्रत महिला की तलाश की जा रही है। आरोपित घर से फरार है । उसको गिरफ्तार करने  के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।