Kosi Live-कोशी लाइव OMG BIHAR DESK : महिला ने दिया एक साथ तीन बच्‍चों का जन्‍म, समाचार पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 19, 2021

OMG BIHAR DESK : महिला ने दिया एक साथ तीन बच्‍चों का जन्‍म, समाचार पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप


भागलपुर। OMG : अभी तक ज्यादातर आपने जुड़वा बच्चा जन्म होने की बात सुनी होगी। लेकिन शुक्रवार की सुबह भागलपुर सदर अस्पताल में शाहजहां की एक महिला ने एक साथ तीन बेटे को जन्म दिया। सभी बच्चे का जन्म लेने का अंतराल दो से पांच मिनट था। तीनों बच्चे और महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक से लेकर स्वास्थ्य कर्मी और नर्स भी यह देखकर काफी हैरान और आश्चर्यचकित है। फिलहाल, महिला अभी प्रसव वार्ड में ही बच्चों के साथ भर्ती है।

दरअसल, शाहजंगी निवासी कादिर टेलरिंग का काम करता है। कादिर पहले से ही चार बच्चे का बाप है। कादिर की पत्नी को डिलीवरी होनी थी। गुरुवार की रात का दिन प्रसव पीड़ा होने के बाद पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा।

महिला के हालत पूरी तरह स्वस्थ था। इस बीच डॉ. अनुपमा सहाय की यूनिट की भर्ती कराया गया। महिला को नार्मल प्रसव के लिए स्लाइन चढ़ाया गया।

इस बीच सुबह महिला ने कुछ समय के अंतराल पर तीन बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद घर में खुशी का माहौल है। एक साथ तीन बच्चे के जन्म लेने की सूचना पर स्वास्थ्य कर्मी भी बच्चे को देखने पहुंचे। बच्चे के पिता का दिल ने बताया कि शुक्रवार को जुम्मे के दिन अल्लाह ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। कादिर और पूरा परिवार खुश है।