Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:पंचायत का तुगलकी फरमान, ग्रामीणों ने प्रेमी युवक युवती को खूंटे से बांधकर की पिटाई , बीड़ी से भी दागा। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 20, 2021

BIHAR NEWS:पंचायत का तुगलकी फरमान, ग्रामीणों ने प्रेमी युवक युवती को खूंटे से बांधकर की पिटाई , बीड़ी से भी दागा।


कटिहार : कटिहार में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बारसोई अनुमंडल के आबादपुर थाना क्षेत्र से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में गांव के ही एक युवक और युवती को खूंटे से बांध कर पिटाई की जा रही है। इतना ही नहीं उसे बीड़ी से शरीर में दाग दिए जाने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया है। जिसके बाद ग्रामीण पंचायत लगाकर इस तरह की तुगलकी सजा दी गई है। हालांकि पुलिस को इस मामले की कोई सूचना नहीं है और कोशी लाइव इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

रिपोर्ट - कटिहार संवाददाता।