Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में पंचायत चुनाव के पहले बड़ी प्रशासनिक फेरबदल; कई दागी BDO हटाए गए, 60 को मिली नई जिम्मेवारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 18, 2021

बिहार में पंचायत चुनाव के पहले बड़ी प्रशासनिक फेरबदल; कई दागी BDO हटाए गए, 60 को मिली नई जिम्मेवारी


पटना, बिहार ऑनलाइन डेस्‍क। यह बिहार से बड़ी खबर है। राज्‍य की नीतीश सरकार ने पंचायत चुनाव के ठीक पहले बड़े पैमाने पर प्रखंड स्‍तर के प्रशासन में बड़ी फेरबदल की है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने कई दागी व आरोपित प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके साथ 33 प्रखंडों में नए बीडीओ की पोस्टिंग की गई है। इसके साथ कुल 60 अधिकारियों को नई जिम्‍मेदारी दी गई है। ग्रामीण विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दागी बीडीओ को सहायक परियोजना अधिकारी (APO) की जिम्‍मेदारी दी गई है। इसके साथ 33 प्रखंडों में नये बीडीओ की पदस्‍थापना भी की गई है।

किन्‍हें कहा बनाया गया बीडीओ, जानिए

  • मोनालिसा प्रियदर्शी : पलासी (अररिया)
  • प्रियंका : बारसोई (कटिहार)
  • कुंदन कुमार : बेलागंज (गया)
  • राजीव रंजन कुमार : सिंघवारा (दरभंगा)
  • शैलेश कुमार केसरी : पुनपुन (पटना)
  • विनोद कुमार : बिक्रम (पटना)
  • लोकेंद्र यादव : जलालगढ़ (पूर्णिया)
  • मीनू कुमारी : पकड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण)
  • पंकज कुमार उपाध्याय : फेनहारा (पूर्वी चंपारण)
  • जयवर्धन गुप्ता : बड़हरा (भोजपुरा)
  • राजेश कुमार : जगदीशपुर (भोजपुर)
  • अलीशा कुमारी : गम्हरिया (मधेपुरा)
  • पुलक कुमार : लालगंज (वैशाली)
  • हरि ओम शरण : शिवाजीनगर (समस्तीपुर)
  • प्रमोद कुमार : मकेर (सारण)
  • सुदर्शन कुमार : सोनपुर (सारण)
  • सूरज कुमार सिंह : सिसवन (सीवान)
  • दिवाकर कुमार : चौरौत (सीतामढ़ी)
  • विनीत कुमार : मौरौना (सुपौल)

    इसके अलावा कुछ सहायक परियोजना पदाधिकारी (एपीओ) को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बनाया गया है...

  • उषा कुमारी : अलवर सदर
  • नवीन शर्मा : औरंगाबाद सदर
  • आजउद्दीन अहमद : चैनपुर (कैमूर)
  • सुमन कुमारी : भवानीपुर (पूर्णिया)
  • मनोरंजन प्रसाद : डंडारी (बेगूसराय)
  • वीना कुमारी चौधरी : गोपालपुर (भागलपुर)
  • चंद्रिका कुमारी : सन्हौला (भागलपुर)
  • पुनीता कुमारी : फुलपरास (मधुबनी)
  • रीता कुमारी 1 : घेलाड़
  • सविता सुनीता कुमारी : मड़वन (मुजफ्फरपुर)
  • विनोद कुमार सिंह : चानन (लखीसराय)
  • हीरा कुमारी : महनार (वैशाली)
  • अरुण कुमार सिंह : सलखुआ (सहरसा)