Kosi Live-कोशी लाइव बिहार पंचायत चुनाव में शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी, जानें दिशा निर्देश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 18, 2021

बिहार पंचायत चुनाव में शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी, जानें दिशा निर्देश


न्यूज डेस्क: बिहार पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। बहुत जल्द राज्य चुनाव आयोग के द्वारा बिहार पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को लेकर आ रहा हैं।
खबर के मुताबिक मतदान कर्मियों की अधिक आवश्यकता होने पर इस बार बिहार के शिक्षकों को भी पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाई जा सकती हैं। इसको राज्य चुनाव आयोग ने सभी प्रमंडल आयुक्त व सभी जिलों के जिलाधिकारी को निर्देश दिया हैं।

बता दें की अगर मतदान कर्मियों की जरुरत महसूस होगी तो इस स्थिति में शिक्षकों को ड्यूटी लगाई जा सकती हैं।
वहीं विद्यालय, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों को भी बिहार पंचायत चुनाव में तैनात किया जा सकता हैं।

इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया हैं। वहीं आयोग के मुताबिक विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिनकी ड्यूटी लगाई गयी थी उन कर्मियों को भी बिहार पंचायत चुनाव में लगाया जायेगा।