Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में पेप्सी कंपनी लगाएगी फैक्ट्री, सरकार ने दी 55 एकड़ जमीन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 18, 2021

बिहार में पेप्सी कंपनी लगाएगी फैक्ट्री, सरकार ने दी 55 एकड़ जमीन


न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पेप्सी कंपनी बिहार में फैक्ट्री लगाने जा रही हैं। इसके लिए बिहार सरकार ने बेगूसराय में 55 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई हैं। जिसपर ये कंपनी लगाई जाएगी।
बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार के बेगूसराय में पांच सौ करोड़ का निवेश किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी को जमीन उपलब्ध करा दी गई हैं। बहुत जल्द कंपनी लगने का कार्य शुरू हो जायेगा। इससे राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा।

बता दें की पेप्सी कंपनी लग जानें से बेगूसराय के इन इलाकों में विकास की गति बढ़ेगी।
साथ ही साथ कंपनी के अंदर करीब 400 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं कंपनी के बहार भी 1500 के आस-पास लोगों को रोजगार मिल सकता हैं।

शाहनवाज हुसैन के उद्योग मंत्री बनने से ऐसी उम्मीद जगी है की बिहार में निवेश बढ़ सकता हैं। वहीं शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार में इथेनॉल की नयी पॉलिसी भी जल्द तैयारी होगी। इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया हैं। इससे भी निवेश बढ़ेंगे।