न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के करीब 20 जिलों में आंधी-पानी के आसार नजर आ रहे हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने इन जिलों को येलो अलर्ट भी जारी किया हैं।
खबर के अनुसार बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, औरंगाबाद, अरवल, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और पूर्णिया जिलों में आंधी-पानी आ सकती हैं।
मौसम विभाग ने मुताबिक पूर्वी बंग्लादेश की ओर से चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण बिहार में आंधी-पानी आ सकती हैं।
वहीं मौसम विभाग का कहना है की आंधी पानी के कारण तापमान में गिरावट हो सकती हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं। हालांकि बारिश की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं होगी। लेकिन हवाएं चल सकती हैं। इसलिए अलर्ट किया गया हैं।
