सिंहेश्वर के थानाध्यक्ष रणवीर को कुमार को एसपी योगेंद्र कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया। बताया गया कि थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध के कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। जबकि मेले के दौरान अवैध वसूली के आरोप में नौलखिया निवासी होमगार्ड मो. सलीम व कुमारखंड के चौकीदार घूरन खतवे को बर्खास्त एवं निलंबन करने की अनुशंसा एसपी ने की है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे मंे हड़कंप की स्थिति है7 ज्ञात हो कि जिले में हर दिन हत्या व लूट की घटनाएं हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि दूसरे थानेदारों पर भी जल्द ही कड़ी कार्रवाई होगी।
