Madhepura ; मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल में बाइक लुट की घटना को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का उदभेदन किया गया है। बताया गया कि बाइक लूट गिरोह का आतंक फैला हुआ था। जिसके उदभेदन के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली है। बताया गया है कि पुलिस ने बाइक लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे गिरोह के निशानदेही पर कई लुट की बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस को ये सफलता तब मिली जब 18 फ़रवरी की शाम पुलिस गश्ती के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवक को जांच के रोका तो उसमें से एक के पास से एक देशी कट्टा और 4 गोली बरामद किया गया।पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर सघन रूप से पूछताछ की। जिसमे पता चला कि ये लोग बाइक लुटेरे हैं। जो पिछले तीन माह से उदाकिशुनगंज अनुमंडल के विभिन्न थानों में बाइक लुट की घटना को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार युवक का नाम विशाल कुमार, विकास कुमार और सुमन सौरभ बताया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के निशानदेही पर सोनू कुमार और पप्पू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना के उदभेदन को लेकर एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने इलाके में 8 बाइक लुट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बताया गया कि इस गिरफ़्तारी से इलाके में बाइक लुट की घटना में कमी आएगी।
