CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2021: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBS) द्वारा बिहार पुलिस / सैन्य पुलिस / विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी / बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में सिपाही के 8,415 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड कल जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, csbc.bih.nic.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स सबसे सीएसबीएस की आधिकारिक वेबासइट, csbc.bih.nic.in पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध संबंधित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब खुलेगा। यहां कैंडिडेट्स अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। कैंडिडेट इसमें दिए गए डिटेल्स को चेक करें। आगे उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
बता दें कि बिहार पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा 14 मार्च और 21 मार्च, 2021 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। गौरतलब है कि सिपाही के 8,415 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया 13 नवंबर, 2020 से प्रारंभ की गई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2020 थी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाना है। लिखित परीक्षा में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेना होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
