Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA: सहरसा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिली लाश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 24, 2021

SAHARSA: सहरसा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिली लाश

Koshi Live DESK:

बिहार के सहरसा जिले में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सिमरी बख्तियारपुर के चकला पास खेत में युवक का शव मिला है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

वहीं बेगूसराय जिले के सिंघौल ओपी (मुफस्सिल थाना) क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोला में मंगलवार की रात बदमाशों ने 54 वर्षीय दिव्यांग शत्रुघ्न पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दबंग अरविंद राय उर्फ लाटो राय, अनिल राय, पंकज राय मुनिलाल राय पर पंचायती के दौरान भरी सभा में गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया।

छपरा के जलालपुर में युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस वारदात की सूचना मिलने के पूरे गांव में सनसनी मच गई। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।