Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज बिहार/सीतामढ़ी में शराब तस्‍कारों व पुल‍िस के बीच मुठभेड़, दारोगा शहीद, एक बदमाश भी मारा गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 24, 2021

ब्रेकिंग न्यूज बिहार/सीतामढ़ी में शराब तस्‍कारों व पुल‍िस के बीच मुठभेड़, दारोगा शहीद, एक बदमाश भी मारा गया

कोशी लाइव डेस्क:





सीतामढ़ी में शराब के धंधेबाजों ने पुलिस टीम पर बरसाई गोलियां एक दारोगा व चौकीदार समेत कई जख्मी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि दारोगा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सीतामढ़ी में शराब तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है। इसमें पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (दारोगा) शहीद हो गए हैं। शहीद SI का नाम दिनेश राम है। मुठभेड़ में एक चौकीदार को भी गोली लगी है। वह गंभीर रूप से घायल है। घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के कोवारी गांव में हुई। शहीद SI दिनेश राम मेजरगंज थाने में पदस्थापित थे। बुधवार अवैध शराब की ब्रिकी की सूचना पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी, तभी शराब माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली SI दिनेश राम को लगी और दूसरी गोली चौकीदार लाल बाबू पासवान को लगी।

घटना के बाद पुलिस प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते सीतामढ़ी SP सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार शराब तस्करों से मुठभेड़ में 1 सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है, जबकि चौकीदार की हालत गंभीर है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मेजरगंज नेपाल सीमा से सटा हुआ इलाका है। जहां यह मुठभेड़ हुई है वह बार्डर से 2 KM दूर है। खुली सीमा होने की वजह से इलाके में तस्कर नेपाल से आसानी से शराब की सप्लाई जिले समेत आसपास के इलाकों में करते हैं।

यह खबर अपडेट हो रही है...