कनरिया ओपी क्षेत्र के घोघसम पंचायत अंतर्गत तटबंध के पूरब बसे तिलाठी गांव में गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से 4 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलाठी निवासी मुरलीधर यादव के इकलौते पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई। प्रियांशु के चाचा घनश्याम यादव ने बताया कि गांव के ही सागर यादव का ट्रैक्टर मिट्टी भरकर आ रहा था। घर के ही समीप बालक जा रहा था, उसी वक्त लापरवाह चालक बालक के शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ाते हुए निकल गया। ट्रैक्टर सागर यादव का पुत्र विनीत यादव चला रहा था। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मामले की जानकारी सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी एसडीपीओ बृजनंदन मेहता को दी गई। जिसके बाद कनरिया ओपी पुलिस एवं बलवा ओपी अध्यक्ष हरेश्वर प्रसाद सिंह ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर को जब्त किया। एसडीपीओ ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद बच्चे के पिता के द्वारा लिखित आवेदन लेकर कांड दर्ज कर लिया जाएगा।
मां करा चुकी बंध्याकरण रो-रो कर है बुरा हाल
प्रियांशु की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। मां चांदनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते-बिलखती मां सिर्फ अपने आप को कोस रही थी। पड़ोसी ने बताया कि चांदनी अपनी बड़ी बहन की मृत्यु के बाद अपने बहनोई से ही शादी कर जिंदगी-बसर कर रही थी। जिसमें मात्र एक पुत्र प्रियांशु के जन्म के बाद चांदनी ने बंध्याकरण ऑपरेशन करा लिया था। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीण भी मातम में दिखे।