बिहरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बीते साल हुए पथराव मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि बीते वर्ष बिहरा पटोरी बाजार में सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसमें पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार कर उनपर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पटोरी निवासी श्रीकांत राय उर्फ श्रीकांत कुमार, ललन कुमार सिंह पटोरी ,आजाद कुमार उर्फ सूरज कुमार पटोरी, सोनू सिंह उर्फ छोटू कुमार पंचगछिया हरहर सिंह पंचगछिया, को रोड जाम एवं पुलिस पर पथराव करने के मामले में पुलिस सभी आरोपी को गिरफ्तार कर भेज भेज दिया।
