Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:आखिर क्‍यों एक बच्‍चे के पैदा होने के बाद उसे कहा जानें लगा एलियन बेबी? यह है वजह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 20, 2021

BIHAR NEWS:आखिर क्‍यों एक बच्‍चे के पैदा होने के बाद उसे कहा जानें लगा एलियन बेबी? यह है वजह

कोशी लाइव डेस्क:
बि‍हार के गोपालगंज में एक बच्चे के जन्म के बाद उसे देखने के लिए सैकड़ों लोग अस्पताल में उसे देखने के लि‍ए पहुंचने लगे. वहीं इस नवजात बच्चे को देखकर हर कोई हैरान था, जो भी इस बच्चे को देख रहा था वो इसे एलियन बेबी के नाम से पुकार रहा था. हालांकि जन्म के कुछ घण्टे के बाद ही इस नवजात की मौत हो गई.

दरअसल इस नवजात बेबी का चेहरा किसी दूसरे ग्रह से आए हुए प्राणी की तरह लग रहा था. इसकी सुर्ख लाल आंखें, उसका विशाल और बड़ा दिखने वाला चेहरा और उसके बड़े होंठ और मुंह इस नवजात बच्ची को अन्य बच्चों से अलग कर रहा था. यह मामला हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल का है. बताया जाता है कि हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में मीरगंज के एक महिला को प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराया गया था. गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के साहिबा चक्र गांव के रहने वाले चुनचुन यादव की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बुधवार की शाम में हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.

गुरुवार की सुबह महिला ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया, लेकिन यह नवजात विचित्र बच्चे की तरह दिख रहा था जिसे महिला ने जन्म दिया था. बच्चे की दोनों आंखें बड़ी-बड़ी व सुर्ख थीं. ऊपर के जबड़े में वयस्कों की तरह दांत थे. शरीर पर सफेद रंग का अलग तरह का आवरण था, जिसने भी बच्‍चे को देखा, दूसरे ग्रह से आया प्राणी समझ बैठा.



हालांकि जन्म के कुछ घण्टे तक ही यह बच्चा जिंदा रह सका और महज ढाई घण्टे के बाद ही इस बच्चे की मौत हो गयी. हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने कहा कि यह 10 लाख में एक ऐसा मामला आता है. जब इस तरह के नवजात बच्चे का जन्म होता है.