Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल/दर्दनाक:अवैध संबंध के शक में पत्नी को तेल डाल कर जलाया, इलाज के दौरान चौथे दिन मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 24, 2021

सुपौल/दर्दनाक:अवैध संबंध के शक में पत्नी को तेल डाल कर जलाया, इलाज के दौरान चौथे दिन मौत


निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही पंचायत स्थित वार्ड 7 में 16 जनवरी को महिला के पति ने गैर मर्द से अवैध संबंध होने के शक पर रात में सोए अवस्था में शरीर पर मिट्‌टी तेल उड़ेलकर जला दिया। बुरी तरीके से झुलसी महिला 4 दिनों तक कराहती रही। चौथे दिन पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद महिला के शव को सदर अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार निर्मली थाना क्षेत्र कि हरियाही वार्ड 7 की निवासी सविता देवी की शादी मधुबनी जिले के कुशमाही निवासी संजय मंडल से हुई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों पति पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। मृतका के भाई महेंद्र मंडल ने बताया कि संजय को बेवजह शक करने की आदत थी। किसी रिश्तेदार से भी अगर मेरी बहन बात करती थी तो वो रोक-टोक करता था। इसको लेकर दोनों में हमेशा विवाद होते रहता था। मृतका के भाई ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मेरी बहन मायके में ही थी। घटना से तीन दिन पूर्व संजय मंडल भी गांव आए थे। 16 जनवरी की रात सविता के शरीर पर तेल छिड़क कर उसने आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। बहन के हंगामा करने पर जब हमलोग उसके कमरे में पहुंचे तो उसका पूरा शरीर जल चुका था। जिसके बाद उसे निर्मली पीएचसी ले गए। जहां मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे दरभंगा रेफर कर दिया। दरभंगा से भी उसे पटना रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि दरभंगा में पुलिस ने महिला का फर्द बयान दर्ज किया था। मृतका के भाई ने बताया घटना के बाद हमलोगों ने उसके पति को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला