शंकरपुर थाना क्षेत्र के गिद्दा वार्ड संख्या-दस में शनिवार की सुबह छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि शंकरपुर थाना क्षेत्र के गिद्धा में शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल को वहां सत्यापन के लिए भेजा गया। छापेमारी के दौरान 10 लीटर शराब बरामद की गई। इस दौरान तस्कर संजय सरदार को गिरफ्तार कर लाया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। छापेमारी अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में की गई।
