Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS/कार्रवाई:देर रात तक डीजे बजाकर पार्टी मना रहे तीन शराबी समेत चार गिरफ्तार, जेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 30, 2020

SUPAUL NEWS/कार्रवाई:देर रात तक डीजे बजाकर पार्टी मना रहे तीन शराबी समेत चार गिरफ्तार, जेल


सदर पुलिस ने सोमवार की देर रात गश्ती के दौरान शराब पीकर तेज अावाज में पार्टी मनाने के दौरान पहुंची पुलिस ने तीन शराबी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि सूचना मिली थी कि नगर परिषद सुपौल के वार्ड-15 में कुछ लोग देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाकर पार्टी मना रहे है। सूचना पर पुलिस ने शराब के नशे में पार्टी कर रहे विजय सिंह उर्फ हरी विजय गंधर्व, रणविजय गंधर्व व जय कृष्ण झा को गिरफ्तार कर लिया। बगैर अनुमति लिए देर रात तक डीजे बजाने के आरोप में पिपरा निवासी डीजे मालिक शिवशंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उन्हाेंने बताया कि चारों के खिलाफ सदर थाने में दाे अलग-अलग मामला दर्ज किए गए हैं। पुलिस प्रक्रिया के बाद अाराेपियाें काे जेल भेज दिया है।