सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के मंगरौनी गांव में मंगलवार की सुबह घर से मवेशी चारा निकाल रही रामनारायण राय की 40 बर्षीय पत्नी रेणु देवी को सांप ने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेणु देवी मवेशी के चारा निकाल रही थी, इसी दौरान सांप ने डंस लिया। सांप के डंसते ही रेणु चिल्लाने लगी। स्वजन पहुंचे ओर गांव में झाड़ फूंक कराया। लेकिन उसकी स्थिति और खराब होते देख स्वजनों द्वारा महिषी पीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं लोगों की मानें तो स्वजन अंधविश्वास के कारण झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ते तो महिला की जान बच सकती है। झाड़फूक के कारण समय बीतते ही रेणु की हालत और अधिक गड़बड़ा गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
