Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:दूल्हा मंडप में करता रह गया इंतजार, दुल्हन ने बॉयफ्रेंड से रचा ली शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 8, 2020

BIHAR NEWS:दूल्हा मंडप में करता रह गया इंतजार, दुल्हन ने बॉयफ्रेंड से रचा ली शादी


सीतामढ़ी। प्रेम-्प्रसंग में शादी का यह किस्सा पूरा फिल्मी है। फिल्मी अंदाज में प्रेमी युगल ने शादी रचाकर सबको हैरत में डाल दिया है। कोरोना काल में एक तो शादी-समारोह टलते जा रहे हैं, दूजा शादी के लिए मुहूर्त निकला भी तो दुल्हे को बैरंग वापस होना पड़ गया। दूल्हा मंडप में दुल्हन का इंतजार करता रह गया और दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। दुल्हन ने मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड से शादी से रचा ली और वीडियो कॉलिग करके स्वजन से आर्शीवाद मांगने लगे। दुल्हन के फरार होने के बाद बरातियों और घरातियों में कहासुनी हुई। भारी फजीहत के बाद बरात बैरंग वापस हो गई। अपनी तरह का यह अजीबोगरीब मामला सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र का है।
रविवार रात उस इलाके में शादी थी। दुल्हा-दुल्हन पक्ष की तरफ से रविवार दिनभर शादी की तमाम तैयारियां हुईं। शाम में नियत समय पर दुल्हा बरात लेकर पहुंच गया। मंडप में सात फेरे लेने की बारी आई तो दुल्हन का बुलावा हुआ।

सहेलियां उसके कमरे में गई तब तक वह फुर्र हो चुकी थी। फिर क्या था दुल्हन के गायब होने की खबर मिलते ही बराती-घराती के साथ पूरे गांव के लोग अचंभित हो गए। खोजबीन होने लगी। उधर, दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ मंदिर में शादी रचा रचा रहा था।

बताया जाता है कि वह जिससे प्यार करती थी उसी के साथ शादी करने पर आमादा थी मगर, स्वजन राजी नहीं थे। आखिरकार लड़की ने फिल्मी अंदाज में भागकर शादी की तरकीब निकाली। लड़की इंटरमीडिएट में पढ़ती है और लड़का भी बेराजगारी में ही गुजारा करता है। लेकिन, इश्क में घर-परिवार की परवाह न करते हुए दोनों ने ये रास्ता चुन लिया। लोक-लाज के कारण केस-मुकदमा नहीं हो सका है। मगर, बरात लौटने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।