Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:भूमि विवाद में गोलीबारी, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 7, 2020

SAHARSA NEWS:भूमि विवाद में गोलीबारी, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम


सहरसा। स्थानीय थाना के ठीक सामने मनोरी गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में गोलीबारी की गई। हालांकि गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नही हुई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनवर्षा राज-अतलखा मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर घंटों यातायात बाधित कर दिया। वहीं थाने से कुछ ही दूरी पर हुई गोलीबारी से लोगों के बीच दहशत पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से सड़क जाम कर रहे लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के अनुसार, सोहा पंचायत के मनोरी गांव निवासी सरोज कुमार तथा ललन राम के बीच पूर्व से जमीन विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष के लोगों का कहना था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बदमाशों को बुलाकर गोलीबारी की। लोग गोलीबारी करने में शामिल बदमाशों के छिपे रहने की बात कही तथा गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया जिसके बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष के घर पर छापेमारी की, लेकिन कोई बदमाश घर में मौजूद नहीं था। इस बीच मौजूद घर में ललन राम की पत्नी कंचन कुमारी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया। जिसके बाद लोगों को समझा बुझाकर बाधित यातायात को बहाल करवाया जा सका। थानाध्यक्ष मो. अकमल हुसैन ने बताया कि मामले में उमेश राम और कंचन कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।