Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA CRIME NEWS:हथियार का भय दिखाकर बंधन बैंककर्मी से 24 हजार लूटे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 8, 2020

SAHARSA CRIME NEWS:हथियार का भय दिखाकर बंधन बैंककर्मी से 24 हजार लूटे


सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के मोरकाही रोड में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बंधन बैंक के कर्मी से 24 हजार नकद, टैब व अन्य सामान लूट लिया। जबकि भागने के दौरान बदमाशों ने फायरिग भी की।

बंधन बैंक के कर्मी जितेंद्र कुमार ने सदर थाना में दिए आवेदन में कहा है कि सुबह आठ बजे ग्रुप कलेक्शन करने के लिए ऑफिस से धमसैनी गये थे। एक ग्रुप का कलेक्शन होने के बाद कलेक्शन की राशि ग्रुप में ही लोन दे दिया गया। जिसके बाद दूसरे ग्रुप से 23 जार 760 रुपये का कलेक्शन हुआ। जिसे लेकर वो बाइक से आ रहे थे। मोरकाही वाले रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर रोक लिया और नकद के अलावा, टैब व मोबाइल लूट लिया। भागने के दौरान फायरिग की भी बात कही है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है।