पूर्णिया। सदर थाना क्षेत्र के हजीरगंज बस्ती में बड़े पैमाने पर देसी शराब निर्माण एवं बिक्री किए जाने का मामला उजागर होने के बाद इस मामले में सदर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राणा पर कार्रवाई की गाज गिरी है। आइजी रत्न संजय कटिहार ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सदर थाना अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आइजी के कड़ियल रूख एवं कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
आइजी द्वारा शराबंदी का सख्ती से अनुपालन नहीं कराने को लेकर सदर थाना अध्यक्ष के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है। बताया जाता है कि सोमवार को आइजी मद्य निषेध की सूचना पर पूर्णिया के आइजी रत्न संजय कटियार वे एक विशेष टीम का गठन कराकर सदर थाना क्षेत्र में देशी शराब के ठिकानों पर
छापेमारी कराई थी।
स्थानीय लोगों की सूचना को सदर पुलिस करती रही नजरअंदाज
-------------------------------------------------
बताया जाता है की सदर थाना क्षेत्र के हजीरगंज सहित कई इलाकों में देशी शराब बनाने की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को लगातार स्थानीय लोगों द्वारा दी गयी लेकिन सदर पुलिस इस सूचना से हमेशा अंजान बनी रही और उसके द्वारा इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई की बात तो दूर उसने इस मामले का सत्यापन कराने तक की जहमत नहीं उठाई। इसी कारण स्थानीय लोगों द्वारा शराब निर्माण की सूचना राज्य मुख्यालय के मद्य निषेध विभाग के आइजी के पास दर्ज कराई गयी और इसके बाद छापामारी में बड़े पैमाने पर देशी शराब बनाने के मामले का भंडाफोड़ हुआ।
-------------------------------
आइजी के कड़़यिल रूख से मचा हडकंप
--------------------------------------
शराब मामले ढिलाई बरतने के मामले में आइजी द्वारा सदर थाना अध्यक्ष के निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। खासकर आइजी की सख्ती को दे्खते हुए शराब कारोबारियों एवं माफियाओं में खलबली मच गयी है। उन्हें अब लगातार छापेमारी एवं कार्रवाई का भय सताने लगा है।
