मरौना (एसं)। मरौना-निर्मली पथ में पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मरौना दक्षिण पंचायत के सिराजपुर निवासी मो. सफीक का पुत्र मो. वसीम (13) पेट्रोल पंप से डीजल गैलन में भरकर बाइक से लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से खेत जोताई के लिए जा रहे ट्रैक्टर के कल्टीवेटर बाइक से टक्करा गया। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। घायल वसीम को ट्रैक्टर चालक ने उठाकर चलाने की कोशिश की लेकिन वह खड़ा नहीं हो पाया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से घायल को पीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन घायल की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।
