Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:सुपौल में पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 22, 2020

SUPAUL NEWS:सुपौल में पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार


प्रतापगंज (निप्र)। गुप्त सूचना पर पुलिस ने तेकूना पंचायत के इमामपट्टी वार्ड 9 से दो शराबियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि शनिवार को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि तेकुना पंचायत के इमामपट्टी वार्ड 9 में दो युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मो. अख्तर और संजीत कुमार भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 12 के रहने वाले हैं। दोनों की तलाशी लेने पर संजीत कुमार के पास से आधा लीटर देसी चुलाई शराब भी बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।