Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:होटल में छापेमारी, संदिग्ध स्थिति में मिले चार जोड़े युवक-युवती - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 22, 2020

BIHAR NEWS:होटल में छापेमारी, संदिग्ध स्थिति में मिले चार जोड़े युवक-युवती



मुजफ्फरपुर : सदर थाना के भगवानपुर के आइजी कॉलोनी स्थित एक होटल में संदिग्ध स्थिति में युवक-युवती के होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में होटल के कमरे में संदिग्ध स्थिति में ठहरे चार जोड़ी युवक व युवती मिली। पुलिस सभी को थाने पर लाई। पूछताछ के बाद उनके स्वजनों को थाने पर बुलाया गया। तीन जोड़ी युवक व युवती आसपास के मोहल्ले के थे। जबकि एक महिला व उसके रिश्ते का देवर भी पुलिस की पकड़ में आया है। दोनों मीनापुर व बोचहां के रहने वाले हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया सूचना के आधार पर भगवानपुर के आइजी कॉलोनी स्थित एक होटल में छापेमारी की गई। इस दौरान अलग अलग कमरों की जांच के दौरान चार जोड़ी युवक व युवती मिली।

सभी को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। एक युवक व महिला ने खुद को आपस में देवर व भाभी बताया। जबकि तीन जोड़ी एक दूसरे के दोस्त बनाया। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद सभी को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। इधर, पुलिस ने होटल में ताला लगा दिया है। --- होटल के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। प्रथम ²ष्टया जांच कर ली गई है। कल फिर से रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. कुंदन कुमार, एसडीओ पूर्वी।