Kosi Live-कोशी लाइव जरूरी खबरें: Voter ID कार्ड रंगीन करवाना है बेहद आसान, जानिए ऑप्‍शन और डिटेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 22, 2020

जरूरी खबरें: Voter ID कार्ड रंगीन करवाना है बेहद आसान, जानिए ऑप्‍शन और डिटेल


नई दिल्ली : अगर आप भी अपने पुराने ब्लैक एंड वाइट पेपर वोटर आईडी कार्ड (Voter ID) को देखकर ऊब गए हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आप भी बाकी लोगों की तरह अपना Color Voter ID बनवाना चाहते हैं तो हम आपको इसका प्रोसेस बताते हैं जो बेहद आसान है. चुनाव आयोग (Election Commission) अब रंगीन और प्लास्टिक के मतदाता पहचान पत्र बना रहा है. लोगों की सहूलियत को देखते हुए घर बैठ रंगीन मतदाता पहचान पत्र बनाने की सुविधा दी गई है. घर पर ही कंप्यूटर की मदद से नया आईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए आप EC की वेबसाइट http://www.nvsp.in पर विजिट कीजिए. ये ऑप्शन फॉलो कीजिए और पाइए अपना रंगीन और सुंदर Voter ID कार्ड

चुनाव आयोग की इस साइट पर Voter ID बनवाने के कई ऑप्शन हैं.

जैसे यहां से आप नए Voter ID के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अगर आपके वोटर कार्ड में कुछ गलती है तो उसमें भी सुधार करवा सकते हैं. अपनी एप्‍लीकेशन की स्थिति देख सकते हैं.

नया कार्ड बनवाना है तो फॉर्म 6 (Form 6) भरना होगा. यहां से कोई भी देशभर में किसी भी राज्‍य से Voter ID के लिए अप्‍लाई कर सकता है. आयु प्रमाण पत्र और पते के प्रमाण को अपलोड करने के बाद फोटो वही अपलोड करनी है जिसमें बैकग्राउंड सफेद हो. इस तरह सभी जानकारी और फोटो-प्रमाण पत्र भरने, अपलोड करने के बाद Send ऑप्शन क्लिक दें.

Age proof के लिए आप जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate), हाईस्कूल की मार्कशीट, पासपोर्ट, PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस (DL) या आधार कार्ड की कॉपी को अपलोड कर सकते हैं. वहीं एड्रेस प्रूफ के लिए पासपोर्ट, बैंक की पासबुक, पोस्टऑफिस पास बुक, राशन कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल, पानी बिल, गैस कनैक्शन कॉपी, टेलीफोन बिल या फिर भारतीय डाक द्वारा घर पर भेजी गई डाक की कॉपी को अपलोड किया जा सकता है.

जानकारी देने के बाद चुनाव आयोग की तरफ से आपके क्षेत्र का बीएलओ (Booth level officer) आपके घर आएगा और आपने जो जानकारी दी है और जिन दस्तावेजों को अपलोड किया है, उनकी जांच करेगा. फिर BLO अपनी रिपोर्ट लगा देगा और सिर्फ एक महीने के भीतर आपका नया रंगीन प्लास्टिक Voter ID कार्ड आपके घर आ जाएगा.

यानी इस तरह घर पर ही अपने लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से आप अपना नया और रंगीन वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

सबसे आखिर में एक और जरूरी बात, अगर आपके पास दो अलग अलग पतों के वोटर आईडी कार्ड हैं तो फौरन उसमें से पुराना वाला सरेंडर कर दें. चुनाव आयोग आपको अपना जनप्रतिनिधनि चुनने के लिए घर बैठे सहूलियत दे रहा है. इसलिए आप भी वोटर आईडी कार्ड बनवाने या अन्य बदलाव के लिए सही जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें. इस तरह भी आप देशहित में योगदान कर सकते हैं.