Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/प्रेम-प्रसंग मामला में नया मोड़,मेरी बेटी की हत्या की गई खुदकुशी नहीं की - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 3, 2020

SAHARSA/प्रेम-प्रसंग मामला में नया मोड़,मेरी बेटी की हत्या की गई खुदकुशी नहीं की


सहरसा। सोमवार को दोपहर धबौली दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित टेकनमा बस्ती में एक नाबालिग लड़की की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष के लोगों ने ओपी अध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश जताया है। पीडित परिवार ने मंगलवार को ओपी के सामने शव रखकर आक्रोश जाहिर किया। मृतका के पिता सहित अन्य स्वजनों का कहना था पतरघट पुलिस अधिकारी द्वारा उनकी बातों को दर्ज नहीं किया गया। उनकी बेटी की हत्या उसके प्रेमी ने गला दबा कर की जबकि पुलिस ने उनके बातों को दर्ज नहीं कर खुदकुशी करने की बात लिख डाली। समाचार प्रेषण तक शव प्रखंड के मुख्यद्वार पर रखा रहा। पीड़ित परिवार ने कहा कि उनकी बेटी की दो सहेलियों ने भी हत्या करने की बात पुलिस के सामने कही थी।

ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हालांकि मामले का खुलासा तो अनुसंधान के बाद हो सकता है। इधर पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर लोगों में आक्रोश है।